छत्तीसगढ़

RPF जवान की लाश फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

महासमुंद

आरपीएफ महासमुंद में वाटर कैरियर आरक्षक के रूप में पदस्थ आलोक कुमार साहु की लाश मेघ बंसत अपार्टमेंट स्थित उनके मकान में फांसी पर लटकी हुई पाई गई है। लाश मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। आपको बता दें कि परिजन इस मौत को साधारण मानने से इंकार कर रहे हैं, वे हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक मेघ बंसत अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। वह ओड़िशा के हरियरपुर नयागढ का रहने वाला था। चार माह पहले ही महासमुंद आरपीएफ में आलोक की पोस्टिंग हुई थी। मृतक आलोक कुमार साहू के परिजनों ने आशंका व्यक्त की है, कि आलोक की हत्या की गई है। बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले को जांच में ले लिया है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम करने के बाद पड़ताल कर रही है।

See also  सड़क हादसा: खरसिया की तरफ से आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply