छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार बवाल पर फिर सरकार का सरप्राइज एक्शन, एडिशनल एसपी और डीएसपी का ट्रांसफर

बलौदाबाजार

आगजनी और तोड़फोड़ के बाद सरकार लगातार एक्शन में है. शुरुआती जांच के बाद साय सरकार ने कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. अब गुरुवार को विष्णु देव साय सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर और डीएसपी आशीष अरोरा का ट्रांसफर कर दिया है. प्रशासनिक विफलता की शिकायतों के बाद सरकार ने चार अफसरों पर कार्रवाई की है. शासन ने बलौदाबाजार के लिए अब दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की है. अभिषेक सिंह और हेमसागर सिदार अब बलौदाबाजार के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे. वहीं दो डीएसपी की भी तैनाती अब जिले में होगी. ऐश्वर्य चंद्राकर और कौशल किशोर वासनिक नए डीएसपी जिले के होंगे.

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी हो चुके हैं निलंबित: तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में एक्शन लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार के कलेक्टर रहे के एल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को पूर्व में ही निलंबित कर दिया है. कार्य में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के लिए उनपर ये एक्शन लिया गया. साय सरकार ने एक हफ्ते पहले ही देर रात ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर उनपर गाज गिराई थी. उन दोनों की जगह दीपक सोनी को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर और विजय अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

घटना पर जमकर हो रही सियासत: बलौदाबाजार में हुई आगजनी और तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेस ने जमकर सियासी बवाल काटा. कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन किया. विपक्ष की मांग थी कि विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें.

See also  एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान

Related Articles

Leave a Reply