रायपुर

छोटे ने सिल-बट्‌टे से वारकर बड़े भाई की हत्या, सड़क पर फेंका शव, बोला-रोज करता था झगड़ता, गिरफ्त में आरोपी

खरोरा

रायपुर जिले में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपने बड़े भाई को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी बात से युवक तंग आ गया था। इसके बाद उसने सिल बट्‌टे (पत्थर) से वारकर उसकी जान ले ली। 9 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बाना मुख्य मार्ग पर एक युवक का शव मिला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शव के बारे में जानकारी जुटाई, तब युवक की पहचान बाना निवासी महावीर बंजारे (30) के रूप में हुई थी।

पुलिस को युवक के शरीर में कई जगह गहरे चोट के निशान मिले थे। ऐसे में पुलिस ने पहले ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद महावीर के परिजनों और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए महावीर के छोटे भाई बालक बंजारे (24) को भी बुलाया था। बताया गया कि बालक को जैसे ही बुलाया गया, वो हड़बड़ाने लगा और पूछताछ में अपना बयान बार-बार बदलने लगा था। इसी के चलते पुलिस को उस पर शक हुआ। फिर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

See also  उत्तरकाशी सुरंग हादसा : दिल्ली से भेजी गई मशीन, थाईलैंड की रेस्क्यू टीम से मदद, मौके पर पहुंचे वीके सिंह

पूछताछ में आरोपी बालक बंजारे (24) ने बताया कि उसका बड़ा भाई शराबी था। घर चलाने के लिए वो और उसका बड़ा भाई दोनों मजदूरी करते थे। मगर उसका बड़ा भाई शराब पीकर पैसे खर्चा कर देता था। रोज शराब पीकर घर आता था। अपने बच्चों और पत्नी से मारपीट करता था। घरवालों से रोज-रोज झगड़ा किया करता था। इसी बात से वह तंग आ गया था। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई को मारने का प्लान बना लिया।

आरोपी ने बताया कि 7 सितंबर की रात को जब घर के लोग सो गए, उस वक्त महावीर घर के आंगन में था। उसी दौरान मैंने सिल बट्‌टे से महावीर के चेहरे, छाती और शरीर के कई हिस्सों में वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था। उसने बताया कि खेत में फेंकने के बाद भी उसे लगा कि किसी को उस पर शक हो जाएगा। इसलिए उसने शव को वहां से वापस उठाया, फिर अपने घर के पैरावट में छिपा दिया। लेकिन यहां भी शव रखने के बाद बदबू आने लगी। जिसके बाद उसने अपने ही घर के सामने वाली रोड किनारे उसके शव को फेंक दिया था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  पटवारियों ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, कार्यालयों से बैरंग लौटने को मजबूर जरूरतमंद

Related Articles

Leave a Reply