छत्तीसगढ़

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर की युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

सुकमा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे से पहले दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का तांडव जारी है. सुकमा जिले में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा (31 वर्ष) की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ. नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

See also  दो दिन पहले बिगड़ी व्यवस्था से सबक नहीं , फिर लगा सड़क पर जाम

Related Articles

Leave a Reply