छत्तीसगढ़

डेढ़ दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे और होटल पर पुलिस की दबिश, संचालकों के खिलाफ की गई ये कार्रवाई

भिलाई

हुक्का बार संचालित करने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल पर विशेष टीम बनाकर दबिश दी गई. इस दौरान तीन हुक्का बार में नियमों का उल्लंघन करते पाया गया. तीनों के संचालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई. सीएसपी छावनी भिलाई नगर के नेतृत्व में 9 थाना के 50 से अधिक पुलिस जवानों की विशेष टीम बनाई गई. इसके बाद रात 10 बजे के बाद दुर्ग-भिलाई शहर के हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल में कार्रवाई की गई. जानकारी के मुताबिक, शहर के स्मृति नगर, सुपेला, मोहन नगर, दुर्ग, पुलगांव इलाकों में संचालित 18 से अधिक हुक्‍का बार सेंटर पर दबिश दी गई. इस कार्रवाई में समय सीमा से अधिक अवधि तक संचालन एवं तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन हुक्का बार संचालकों पर जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही भारतीय दण्ड संहिता की धारा 270 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इन हुक्‍का बारों पर की गई कार्रवाई

कैफे फ्लोरा स्मृति नगर
क्रॉस रोड स्मृति नगर
गोल्डन लगून मोहन नगर

Related Articles

Leave a Reply