छत्तीसगढ़

5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हवसी दरिंदे ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी कृत किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई, जहां आरोपी राकेश मांडवी, जो ईंट-भट्ठे में मजदूर के रूप में काम करता था और दूसरे जिले से आया था, उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर हुई इस तरह की घटना से हर कोई स्तब्ध है।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और आरोपी राकेश मांडवी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply