छत्तीसगढ़

कांकेर में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौके पर मौत

कांकेर: कांकेर के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार का दिन माताम का दिन साबित हुआ. यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर जान चली गई. शुक्रवार की शाम चार बजे यह दुर्घटना हुई. इस दर्दनाक हादसे ने एक झटके में पांच लोगों की जिंदगी छीन ली. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

कांकेर के भानुप्रतापपुर में हादसा

कांकेर के भानुप्रतापपुर में यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. शुक्रवार शाम चार बजे यह दुर्घटना हुई. भानुप्रतापपुर अंतागढ़ सड़क मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने कार चला रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शव की पहचान कर रही है. इस दुर्घटना के बाद से पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

कांकेर में लगातार बढ़ रहे हादसे

 सड़क सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कांकेर में लगातार लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है. इसके बावजूद भी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. कांकेर में बीते 6 साल में 1100 से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है. जबकि 2084 लोग घायल हुए हैं. बीते 6 साल में कुल 2012 सड़क हादसों के केस दर्ज किए गए हैं.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply