छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: 4 दिन बाद कई किलोमीटर दूर मिला नदी में बही युवती का शव

जांजगीर-चाम्पा। जिले में देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शनिवार को पिकनिक मनाने आए तीन युवक और दो युवतियां नदी के तेज बहाव में बह गई थीं। इस दौरान आसपास मौजुद ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को बचा लिया था। घटना के बाद दो युवकों के शव बरामद किए जा चुके थे। जबकि, आज इनमें से एक युवती का शव बरामद किया गया है।

बता दें कि, यह घटना 4 सितंबर की शाम की है, जब बिलासपुर में पीएससी कोचिंग कर रहे तीन युवक लक्ष्मी शंकर, अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और दो युवतियां मोनिका सिन्हा, स्वर्णरेखा- देवरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए थे। शाम लगभग 6 बजे पांचों लोग हसदेव नदी में नहाने उतरे। हल्का अंधेरा और तेज बहाव के कारण युवकों और युवतियों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं हो सका। वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और नदी की तेज धारा में बहने लगे।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

इस दौरान आसपास मैजुद स्थानीय लोगों ने जब डूबते हुए युवकों और युवतियों को देखा, तो तुरंत पानी में छलांग लगाकर उनकी मदद की। इस दौरान मोनिका सिन्हा और लक्ष्मी शंकर को बचाया जा सका, जबकि अंकुर कुशवाहा, स्वर्णरेखा और आशीष भोई तेज बहाव में बह गए।

देवरी से कई किलोमीटर दूर मिले शव

घटना के दूसरे दिन स्थानीय लोग, कोटवार, मछुआरे, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें ड्रोन कैमरों की मदद से बचाव और खोज अभियान में जुट गई। इस दौरान घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज से पहले अंकुर कुशवाहा का शव नगर सैनिक और कुदरी गांव के ग्रामीणों ने बरामद किया। वहीं इसके बाद आशीष भोई का शव भी नदी किनारे झाड़ियों में मिला।

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

जबकि, बीते 4 दिन से स्वर्णरेखा की तलाश जारी थी, उसका शव आज देवरी से कई किलोमीटर दूर देवरहा गांव के पास झाड़ियों में फंसा मिला।

एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि तेज बहाव और बारिश के कारण पानी की धार बाहरी रूप से शांत दिखाई देती है, लेकिन अंदर की धारा खतरनाक होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि पिकनिक और जलक्रीड़ा के दौरान नदी की तेज धार को हल्के में न लें। खासकर देवरी पिकनिक स्पॉट जैसे स्थानों पर पानी में न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फोटो या सेल्फी के लिए खतरनाक जगहों पर न जाएं।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन ने पहले भी चेतावनी बोर्ड लगाए थे और भविष्य में ऐसे खतरनाक स्पॉट पर लोगों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए और उपाय किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply