छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार: चंगाई सभा कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

अम्बिकापुर। चंगाई सभा का आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच उपरान्त सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें, 25 जनवरी को गांधीनगर थाना अंतर्गत नमनाकला निवासी सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर 65 वर्षीया ओमेगा टोप्पों पिता स्व. सामुएल टोप्पो द्वारा अपने निवास पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

इस चंगाई सभा में लगभग 60 लोग शामिल हुए जहां धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा रहा था। इस धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगाया था चंगाई सभा के नाम पर हिंदु धर्म के भोले-भाले लोगों को एकत्र कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। ओमेगा टोप्पो इस तरह से धर्मांतरण कराने में लिप्त रही हैं। हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी घर में इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान बिना पूर्व अनुमति के नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद ओमेगा टोप्पो के घर पर लंबे समय से हर रविवार इस तरह की चंगाई सभा आयोजित की जा रही है।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पुलिस अफसरों को रोका
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने अंदर आराधना चलने का हवाला देकर रोक लिया और घर में प्रवेश के लिए अनुमति कागज मांगने लगी। इसी बीच, अंदर मौजूद ज्यादातर लोगों को भगा दिया गया। धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने ओमेगा टोप्पो और चार पास्टर को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था, जिसके बाद इस मामले की जांच चल रही थी।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

Related Articles

Leave a Reply