देश

दो सिम रखने वालों को नहीं होगी टेंशन, सिर्फ 20 रुपये में रख सकेंगे एक्टिव

नई दिल्ली। बहुत से ऐसे यूजर्स होते हैं जो दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर एक सिम का इस्तेमाल नियमित कॉलिंग और डेटा एक्सेस करने के लिए किया जाता है। जबकि दूसरी सिम मुश्किल समय में बैकअप के तौर पर काम करती है। सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। लेकिन फिर भी इसे एक्टिव रखने के लिए महंगे प्लान लेने पड़ते हैं। हालांकि, पिछले जुलाई में रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई लोगों को अपने सेकेंडरी सिम को यूज करना मुश्किल लगने लगा।

लेकिन अब ट्राई ने दो सिम रखने वाले यूजर्स के लिए नया नियम बना दिया है। TRAI कंज्यूमर हैंडबुक के अनुसार, अगर किसी सिम कार्ड का इस्तेमाल 90 दिनों से ज्यादा समय तक नहीं किया गया है, तो उसे डिएक्टिवेट माना जाता है यानी लगभग तीन महीने बाद।

See also  बांग्लादेश में थम नहीं रही हिंसा, हिंदुओं की हिफाजत के लिए मोदी सरकार ने बनाई कमेटी

कटेंगे मात्र 20 रुपये

अगर कोई सिम 90 दिनों तक डिएक्टिवेट रहता है और उसमें अभी भी प्रीपेड बैलेंस है, तो सिम के एक्टिवेशन को अतिरिक्त 30 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए 20 रुपये काटे जाएंगे। अगर बैलेंस नहीं है तो सिम पूरी तरह डिएक्टिवेट माना जाएगा। जिससे कॉल करना/ रिसीव करना या इंटरनेट एक्सेस करना मुश्किल है। डिएक्टिवेट होने के बाद सिम से जुड़े नंबर को रीसाइकिल किया जाएगा और नए यूजर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

90 दिनों के बाद क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति अपने सेकेंडरी सिम को भूल जाता है और 90 दिनों तक उसका इस्तेमाल नहीं होता है, तो अलार्म की कोई जरूरत नहीं है। सिम को फिर से चालू करने के लिए 15 दिनों का ग्रेस पीरियड होता है। इस दौरान यूजर अपने सिम को तुरंत फिर से चालू करने में सहायता के लिए कस्टमर सर्विस से संपर्क कर सकते हैं या कंपनी के स्टोर पर जा सकते हैं।

See also  पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत, पुलिस और मेडिकल टीम रवाना

Related Articles

Leave a Reply