छत्तीसगढ़

फांसी पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, घरवालों को नामंजूर था रिश्ता, अब एक साथ होगा अंतिम संस्कार

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास ही जंगल में दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटकते हुआ पाए गए। प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला था। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, जावंगा गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कई महीने से मिल-जुल रहे थे और शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन उनकी शादी कराने पर राजी नहीं थे। परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने कहा।

See also  फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, तीन का चल रहा इलाज, तरबूज के बाद चिकन खाने से बिगड़ी तबीयत

घरवालों का ये रवैया प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरा और दोनों ने ठान लिया लिया कि अगर साथ जी नहीं पाए तो साथ मरकर एक हो जाएंगे। शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल गए। जहां पेड़ में एक ही फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी। गांव के ही कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई।

See also  हवा भरने वाला टैंक फटा; 23 वर्षीय युवक की मौत, तेज धमाके से दहला इलाका, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

इसकी जानकारी गांववालों ने मृतकों के परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को गांव में ही दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गीदम SDOP आशारानी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply