छत्तीसगढ़

ओडिशा से आया था दस लोगों का गिरोह, रात तीन बजे घर से ले जा रहा था बच्चा, नींद खुलने पर घरवालों ने पकड़ा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर में घुसकर बच्चा चोरी करते एक युवक को घर वालों ने पकड़ा है. यह घटना जुट मिल थाने के टिकरापारा मोहल्ले की है. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, चोर रात तीन बजे घर में घुसकर मासूम को उठाकर ले जा रहा था. इस दौरान घर में मौजूद लोगों की नींद खुलने पर चोर पकड़ा गया और उसे आज सुबह पुलिस के हवाले किया गया. बताया जा रहा कि ओड़िशा से दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था, जिसमें से एक आरोपी पकड़ में आया है. जुट मिल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply