छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य पर चलेगा केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मंगलवार को भूपेश बघेल को बरी कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। आरोपियों पर लगाए गए सभी धाराएं हटा दी गई हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विनोद वर्मा रायपुर कोर्ट में पेश हुए थे। यह दूसरी बार था जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में अपनी हाजिरी दी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने अपना पक्ष रखा था। दलील के बाद बघेल को सीडी कांड के बरी कर दिया गया।

भूपेश बघेल ने फैसले पर जताई खुशी

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सीडी कांड मे बड़ी राहत.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

सीबीआई की विशेष अदालत ने फ़ैसला दिया है कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है‌.

अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमे को खारिज कर दिया है.

भूपेश बघेल ने कोर्ट के फैसले के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में “सत्यमेव जयते” लिखा, जिससे उनकी संतुष्टि और विश्वास का स्पष्ट संकेत मिला। अब इस केस की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी, जिसमें आगे की कार्यवाही की जाएगी। सभी आरोपित कोर्ट में पेश होंगे।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply