छत्तीसगढ़रायपुर

बीजेपी दफ्तर में आज से खुलेगा ‘सहयोग केंद्र’:4 मंत्री अरुण-लखनलाल, दयाल और श्यामबिहारी की लगी ड्यूटी, कार्यकर्ता और जनता की सुनेंगे समस्याएं

रायपुर स्थित बीजेपी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज से सहयोग केंद्र की शुरुआत हो रही है। छत्तीसगढ़ के आम लोग मंत्रियों से मुलाकात कर सकेंगे। अपनी परेशानियां बता सकेंगे। यह मौका भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। वो भी अपने काम करवा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहायता केंद्र खुलेगा।

इस सहयोग केंद्र में प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ता व जन सामान्य अपनी समस्याएं बताकर निराकरण का आग्रह कर सकेंगे। सहयोग केंद्र में अभी उपमुख्मयंत्री अरूण साव समेत तीन मंत्रियों लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल और श्याम बिहारी जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

दिन के अनुसार लगी मंत्रियों की ड्यूटी

  • 4 जुलाई को मंत्री लखनलाल देवांगन और प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा।
  • 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा लोगों से मिलेंगे।
  • 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा।
  • 9 जुलाई को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेंगे।
See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

चुनाव से पहले भी शुरू किया था सहयोग केंद्र

भाजपा ने सत्ता में काबिज होने के बाद सहयोग केंद्र का संचालन शुरू किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते यह सहयोग केंद्र महज 15 दिन ही चल पाया। इस दौरान मंत्रियों ने बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

आज सीएम का जन दर्शन भी

गुरुवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री भी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। बीते 27 जून से इसकी शुरुआत हो चुकी है। ये जनदर्शन साप्ताहिक होता है। हर गुरुवार को या मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर इसे आयोजित किया जाएगा। लोग यहां आकर CM साय से अपनी समस्या बता सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply