छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे 30 पर बड़ा हादसा: डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर रूप से झुलसे

कुरुद। नेशनल हाईवे-30 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार 16 मई को दोपहर में एक और बड़ी दुर्घटना हुई जब रायपुर से धमतरी की ओर जा रहा एक डीजल टैंकर बिरेझर चौकी क्षेत्र के पास कोड़ेबोड के समीप पलट गया। पलटते ही टैंकर में भीषण आग लग गई जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर का एक टायर अचानक फट गया जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल भरा होने के कारण पलटते ही उसमें आग लग गई। इस हादसे में टैंकर का ड्राइवर लगभग 40% और क्लीनर 15-20% तक झुलस गए हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply