छत्तीसगढ़

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेत्री अंजू जैन का निधन, दो दिन पहले ही पति अशोक जैन के नपा अध्यक्ष बनने पर मनाया था जीत का जश्न

बलाैदाबाजार. नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया. वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं. दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे. अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है.

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

आज होगा अंतिम संस्कार

नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था. रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी. रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply