छत्तीसगढ़

नाबालिग को भगाकर मुंबई ले गया, करता रहा दुष्कर्म – खड़गांव पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

मोहला-मानपुर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खड़गांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नवीन कुमार मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के परिजनों ने 30 जुलाई को खड़गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी और पता चला कि मोहला-मानपुर जिले के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नवीन कुमार मांझी इस घटना के पीछे है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

काफी दिनों से फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच 19 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर भैंसबोड़ में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले राजनांदगांव और फिर ट्रेन से मुंबई ले गया। वहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दोनों रहे, जहां आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

खड़गांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply