विदेश

पाकिस्तान में भीषण बम धमाका, 10 लोगों की मौत और 6 घायल

पाकिस्तान

पाकिस्तान में बम धमाका (Bomb Blast) होना बेहद ही आम बात है। आए दिन ही पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर धमाकों के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक और मामला आज, शुक्रवार, 14 फरवरी को पाकिस्तान में सामने आया है। पाकिस्तान के साउथवेस्ट प्रांत बलूचिस्तान (Balochistan) के हरनाई (Harnai) जिले में भीषण बम धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार यह धमाका एक व्हीकल के पास हुआ है।

10 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में आज हुए भीषण बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि सभी 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

6 लोग घायल
इस बम धमाके में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत रही है।

Related Articles

Leave a Reply