विदेश

उड़ान भरने के 5 सेकंड बाद ही फट गया रॉकेट ‘कैरोस’, कैमरे में कैद हुई LIVE घटना

टोक्यो

जापान की स्पेस वन कंपनी का रॉकेट उड़ान भरने के तुरंत बाद ही फट गया। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, स्पेस वन कंपनी के रॉकेट ने बुधवार को उड़ान भरी थी। हालांकि, कैरोस रॉकेट उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही फट गया।

स्पेस वन कंपनी का प्रयास हुआ विफल
जानकारी के अनुसार, यह जापान की स्पेस वन कंपनी द्वारा किसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का पहला प्रयास था। हालांकि, स्पेस वन कंपनी का ये प्रयास विफल रहा।

उड़ान भरने के बाद ही फटा रॉकेट
बता दें कि भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे पश्चिमी जापान के वाकायामा प्रांत में प्रक्षेपण स्थल पर कैरोस रॉकेट ने उड़ान भरी थी। हालांकि, 18-मीटर लंबे, चार चरण वाले ठोस-ईंधन रॉकेट के उड़ान भरने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

See also  इजराइल की बेरूत पर एयरस्ट्राइक, 22 की मौत:UN की इमारत पर भी हमला; सऊदी-कतर बोले- ईरान पर अटैक के लिए एयरस्पेस नहीं खोलेंगे

पिछले साल भी एक रॉकेट में हुआ था विस्फोट
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि रॉकेट में विस्फोट होने के बाद आसमान में धुआं और आग का मंजर दिखाई दिया। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में एक अन्य जापानी रॉकेट इंजन में आग लगने के लगभग 50 सेकंड के बाद विस्फोट हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply