छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नगर निगम की सभी 10 सीटों पर खिला ‘कमल’

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ सूबे में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। बता दें कि 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला हुआ है। वोटों की गिनती को लेकर मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

जानें कौन जीता कौन हारा

नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा। 13 वार्डो में भाजपा जीती और दो वार्डो में कांग्रेस।

बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।

धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत हुई है।

11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई।

राजनांदगांव में चुनाव परिणाम जानने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी है।

जगदलपुर में भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय पांडे जीत गए हैं। भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू है।

सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता चुनाव जीते हैं। उन्होंने 81 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी सुदबल राम यादव को हराया।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

दंतेवाड़ा में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई।

15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है।
कई जगह दोनों पार्टियों में हुई कड़ी टक्कर

इस नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। भाजपा जहां इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कोशिश में थी, तो वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता में आने की उम्मीद लगा कर बैठी थी। हालांकि नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस को सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी और सूबे के सभी 10 नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

32 प्रत्याशी पहले ही विजयी घोषित

सबसे बड़ी बात ये है कि मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षदों ने अपने पद पर जीत दर्ज कर ली थी। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद शामिल हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply