छत्तीसगढ़रायपुर

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर ने जिप्शम से भरे ट्रक को मारी टक्कर, चालक की जलकर मौत

रायपुर. राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने के कारण ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. 

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान करने के प्रयास जारी है. 

See also  छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply