देश

‘ये लोग दाऊद इब्राहिम के…’, कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर लगाया महिलाओं का शोषण करने का आरोप, बोलीं- रेप तो करते हैं लेकिन रोटी भी देते हैं

नई दिल्ली

कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड के लोगों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति के बारे में भी बात की है। उनके मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है और कोरियोग्राफर सरोज खान का जिक्र करते हुए भी अभिनेत्री ने उनका पुराना बयान याद दिलाया। इसके साथ ही कंगना ने बताया कि अब तक उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम क्यों नहीं किया।

एक निजी चैनल के चौपाल इवेंट में कंगना ने शिरकत की। जहां उन्होंने हमेशा की तरह बेबाक तरीके से अपने विचार सबके सामने रखे। कंगना ने इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स को लेकर दावा किया कि वो लोग महिलाओं का शोषण करते हैं। वो उन्हें मैसेज करते हैं, डिनर पर बुलाते हैं और फिर धमकियां तक देते हैं। कंगना ने कहा, “आपको पता है ये सब, अगर आप किसी के साथ समय बिताना चाहते हैं, प्रेम प्रसंग है तो वो बात अलग है, लेकिन सबसे ज्यादा शोषण हीरो करते है।”

See also  भारत को धमकी दी तो 'बड़ा कदम' उठाने से नहीं झिझकेंगे: राजनाथ सिंह

सलमान-शाहरुख संग फिल्में करने से कंगना ने किया इनकार
कंगना की मानें तो फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में उन्हें सलमान खान के साथ रोल ऑफर हुआ था। इसके साथ ही शाहरुख खान की ‘जीरो’ के लिए भी उन्हें अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इनके साथ काम करने से इनकार कर दिया।

स्टेज पर फैंस ने शकीरा के साथ की शर्मनाक हरकत, परफॉरमेंस छोड़कर चली गई सिंगर, वीडियो हुआ वायरल
कंगना से सवाल किया गया कि उन्हें बॉलीवुड के लोगों से इतनी दिक्कत क्यों है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने देश का जो हाल किया है, ये लोग उसकी जिम्मेदारी नहीं लेते, इन्हें ये जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गुटखे के विज्ञापन में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे स्टार्स के नजर आने को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा।

See also  गर्लफ्रेंड को काटा, धड़ झाड़ियों और सिर नहर में फेंका… 4 दिन में ऐसे खुला दर्दनाक हत्याकांड का दफन राज

दाऊद का जिक्र कर साधा एक्टर्स पर निशाना
कंगना ने कहा, “अब ये क्या मजबूरी है कि गुटखा का ऐड करते हैं और टीवी पर गुटखा चबाते हुए दिखाई देते है।” जब कंगना से पूछा गया कि कंगना इन स्टार्स के खिलाफ क्यों बोलती हैं? इस पर कंगना ने कहा कि वो किसी को निशाना नहीं बना रही हैं, लेकिन जब वो पैदा भी नहीं हुई थीं, तब ये एक्टर्स दाऊद इब्राहिम के साथ घूमा करते थे।

याद दिलाया सरोज खान का बयान
कंगना को हाल ही में उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर रेप और जान से मारने की धमकी मिली थी। इसे लेकर उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती और फिल्म इंडस्ट्री भी ऐसी ही है। उन्होंने याद दिलाया जब सरोज खान से पूछा गया था कि क्या इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है तो उन्होंने कहा था ‘रेप तो करते हैं पर रोटी भी देते हैं।’ कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव होता है। अगर उन्होंने खान के साथ काम करने से इनकार किया तो उन्हें साइको, दोगला कहा जाता है।

See also  जोरदार टक्कर के बाद ट्रेलर में जा फंसा यात्री बस का ड्राइवर

Related Articles

Leave a Reply