छत्तीसगढ़रायगढ़

बिजली खंभा तोड़ते घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, तीन बाइक समेत सामान जलकर राख

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया।

आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है। हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर देर रात हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

See also  जांजगीर-चांपा : चांपा में बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply