छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: पीथमपुर एनीकेट में 36 वर्षीय युवक हसदेव नदी में डूबा, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

जांजगीर-चांपा : जिले के पीथमपुर एनीकेट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 36 वर्षीय युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू पानी में डूब गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपने भाई और बच्चों के साथ एनीकेट में नहाने गया था।बताया जा रहा है कि नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिन्हें बचाने के प्रयास में लक्ष्मी प्रसाद साहू खुद पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।

See also  91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल : अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश

Related Articles

Leave a Reply