छत्तीसगढ़

बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में टॉप नक्सली भास्कर राव ढेर, 45 लाख रुपये का था इनाम

बीजापुर: नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 45 लाख के इनामी नक्सली मंडुगुला भास्कर राव को ढेर कर दिया है. बस्तर आईजी ऑफिस से प्रेस रिलीज में इस बात की पुष्टि हुई है. बीजापुर में 6 जून को इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में यह एनकाउंटर हुआ. मुठभेड़ के बाद फोर्स को एक नक्सली का शव मिला. यह मुठभेड़ उसी इलाके में हुई जहां गुरुवार को नक्सली सुधाकर मारा गया था.

See also  बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान, गांव में दहशत का माहौल

नक्सली मंडुगुला भास्कर राव के बारे में जानकारी

नक्सली भास्कर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी के स्पेशल कमेटी का सदस्य था. उसका पूरा नाम मंडुगुला भास्कर राव है. वह 45 साल का था. उसके पिता का नाम दुर्गैह है. वो तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उरूमादला गांव का रहने वाला था. भास्कर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी के स्पेशल कमेटी सदस्य (SZC) पद को होल्ड करता था.

See also  छालीवुड एक्टर- प्रोड्यूसर मोहित साहू की गुंडई: युवती के घर में घुसकर की जबरन मारपीट, पीड़िता ने शादी कर मुकरने का लगाया आरोप

मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी

अभी मुठभेड़ स्थल पर अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है. इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. जब यह अभियान पूरा होगा उसके बाद अलग से पूरी जानकारी आईजी ऑफिस से जारी की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply