रायगढ़

सब इंजीनियर ने फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

रायगढ़

एक सब इंजीनियर की फांसे के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केलो बिहार में रहने वाले सब इंजीनियर एसएस नेताम पिछले कुछ सालों से केलो परियोजना में पद्स्थ था। वो रोज की तरह सोमवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था। मंगलवार सुबह परियोजना में काम करने वाले कर्मचारी केलो डैम में काम करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एसएस नेताम की लाश डैम के मॉडल रूम में फंदे पर लटकी हुई है। जिसके बाद कर्मचारियों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। घटनास्थल के पास से ही नेताम की स्कूटी भी बरामद की गई है। जिस कमरे से नेताम की लाश मिली है। वो जर्जर हो चुका है। कई दिनो से कमरे का उपयोग नहीं करने के चलते उसमें पेड़ भी उग गए हैं। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने नेताम के परिजनों को भी जानकारी दी है। अभी एसएस नेताम के संबंध में कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस इस मामल में नेताम के परिजनों से भी पूछताछ करेगी। केलो परियोजना रायगढ़ जिले के लाखा नामक गांव में केलो नदी पर स्थित है। इस परियोजना की शुरुआत जांजगीर और रायगढ जिले के गांवों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने शुरू की गई गई थी। इस परियोजना की शुरुआत 2008 में हुई थी, जो 2014 में पूर्ण हुई है।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply