छत्तीसगढ़बिलासपुर

चर्च के शुभारंभ पर हंगामा :  हिंदू संगठनों के किया विरोध, इलाके में तनाव की स्थिति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर में चर्च के शुभारंभ से पहले बवाल मच गया है। हिंदू संगठन चर्च खोलने को लेकर जमकर विरोध कर रहे हैं।क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय प्रार्थना घर के नाम से चर्च का निर्माण कराया है। जिसका जल्द ही उद्घाटन कार्यक्रम होना था। वहीं अब विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

See also  हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक, सवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

दरअसल यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के बंगलाभाठा गांव में बने चर्च के उद्घाटन कार्यक्रम में बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ के सुषमा कुमार और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल होने वाले थे। लेकिन जैसे ही इस बात की भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं अब धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में चर्च शुरू करने के खिलाफ हिंदूवादी संगठन के नेता और कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है।

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

इलाके में तनाव की स्थिति 

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चर्च स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए अड़ गए हैं। वहीं हंगामा और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रतनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

Related Articles

Leave a Reply