छत्तीसगढ़

शराबी दामाद ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी और सास की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार

जशपुर। जिले में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी और सास की लाठी-डंडे से पिट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत आने वाले खजरीढाब गांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खीरसागर यादव ने परिवारिक विवाद के कारण शराब के नशे की हालत में इस ह्रदयविदारक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पतासाजी के साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

See also  कोरोना पॉजिटिव कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर रायपुर एम्स में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply