छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आनंदमधाम रिसॉर्ट अमरताल अकलतरा हाइवे रोड के पास जाम — पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, मैनेजमेंट पर मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा। अकलतरा हाइवे रोड स्थित आनंदमधाम रिसॉर्ट के पास शादी समारोह के दौरान हाईवे जाम होने की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रिसॉर्ट मैनेजमेंट और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ थाना अकलतरा में मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

दरअसल, 02 नवंबर की रात आनंदमधाम रिसॉर्ट, अमरताल अकलतरा में शादी का आयोजन था। रिसॉर्ट प्रबंधन ने वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं की, जिससे मेहमानों ने अपने वाहन हाइवे किनारे लापरवाही से खड़े कर दिए। इसके चलते रात करीब 10 बजे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आनंदमधाम मैनेजमेंट के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

See also  ठगी कांड में दो और गिरफ्तार: महाठग शिवा साहू की मां और सहयोगी हिरासत में, अब तक हो चुकी है 13 की गिरफ़्तारी

पुलिस की अपील

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि –“अपने वाहनों को दुकान या पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित रूप से पार्क करें, ताकि सड़क यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply