छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: मोहल्ले में नजर आ रहा महिलाओं का गुलाबी गैंग, नशा करने वालों की खैर नहीं…

जांजगीर-चांपा। नगर में रात होते ही महिला और बच्चों का गैंग सुरक्षा के लिए पूरे मोहल्ले में घूम-घूमकर नशा करने वाले और नशे का कारोबार करने वालों पर भारी पड़ रहा है। इस गैंग का दहशत इतना है कि नशा करने वाले समय से पहले से या कहीं अन्य जगहों पर जाकर नशा कर रहे हैं।


आपको बता दें कि नगर में कुछ दिन पहले हनुमान धारा रोड में आत्मानंद स्कूल के समीप बारात में नाचते समय मोहल्ले के किसी बच्चे के गिर जाने के कारण मोहल्ले में नशा करने वाले गैंग ने झगड़े के दौरान बारात में आए युवक की चाकु मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चांपा पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कार्रवाई प्रारंभ कर आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

See also  बिलासपुर में भड़के बोल बम श्रद्धालु; ट्रेन रद करने के विरोध में रामलीला मैदान से शुरू होगा जीएम दफ्तर घेराव


घटना इतना गंभीर था कि मोहल्ले की महिलाओं इस घटना का लेकर थाने का घेराव कर दिया। चांपा थाने में नारे भी लगने शुरू हो गए, लेकिन इससे चांपा थाने के प्रभारी टीआई को कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। कानूनी प्रक्रिया बताकर टीआई नरेश पटले के द्वारा कई अडंगे लगाने की कोशिश की गई। लेकिन थाने का घेराव करने पहुंचे महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर कई घंटे थाने में धरना दिया। मामले की शिकायत जब जिले के एसपी विवेक शुक्ला के पास पहुंची तो एसडीओपी यदुमणी सिदार और अन्य अधिकारियों ने थाने पहुंची महिलाओं को समझाईश देकर मामले को शांत कराया। साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


घटना के बाद वार्ड की सभी महिलाओं ने रात में मोर्चा संभाल रात के समय नशा करने और नशे का सामान बेचने वालों के विरूद्ध मोर्चा खोल रखा है। वार्ड में कहीं भी नशा करते दिखे जाने पर वे उन्हें सबक सिखाने पीछे नहीं है। रोज रात तकरीबन 200 से 300 महिलाएं हाथ में लाठी और रस्सी लेकर पूरे वार्ड में घुमते दिख रहे हैं। वहीं चांपा पुलिस भी महिलाओं का साथ देने वार्ड का लगातार दौरा करते दिख रहे है। पुलिस के अधिकारियों ने महिलाओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेने की जानकारी देते हुए वार्ड में नशा करने वालों पर नजर रखने हिदायत दी है।

See also  पुलिस बनकर पिकअप चालक से वसूली करने वाले पकड़ाए:बिलासपुर पुलिस लाइन का आरक्षक और एक अन्य गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply