छत्तीसगढ़

बैज बने रहेंगे अध्यक्ष : कांग्रेस में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। लगातार चुनावी हार के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है और इस बार कांग्रेस हाईकमान 2 कार्यकारी अध्यक्षों के फॉर्मूले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक इस मुद्दे पर मंथन हो रहा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा, लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद दीपक बैज को बदले जाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस संगठन फिलहाल छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष को न बदलते हुए संगठन को मजबूती देने दो नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्त पर विचार कर रहा है। कांग्रेस पार्टी पूर्व में भी दो कार्यकारी अध्यक्ष के फार्मूले अंजाम दे चुकी है। 

बताया जाता है कि आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग के नेताओं को मौका दिया जा सकता है। 

See also  तीसरी पास शख्स ने की 88 लाख की ऑनलाइन ठगी, पहले कपड़े की दुकान में करता था काम

सभी वर्गों को साधने की रणनीति 
अगर यह फॉर्मूला सफल होता है, तो 2028 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी सियासी रणनीति को और धार दे सकती है। आदिवासी और ओबीसी समीकरण को साधने से पार्टी को सत्ता में वापसी का मजबूत आधार मिल सकता है। पार्टी में असंतोष दूर करने के लिए सभी वर्गों को साधने प्रभारी सचिवों के माध्यम से सभी जिलों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रयास जारी है। 

संतुलन बनाकर साधने की कोशिश 
इन नेताओं की सक्रियता भी संकेत दे रही है कि वे भी किसी महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान संतुलन बनाकर दोनों प्रमुख वर्गों को साधने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा भी कई ऐसे पूर्व विधायक हैं, जिनके नाम दिल्ली तक पहुंच चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान को संतुलन बनाने के लिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर गंभीरता से विचार करना होगा।

See also  भिलाई में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:सुबह दादी को ड्यूटी पर छोड़कर आई; मां के साथ चाय पी, फिर फंदे पर झूल गई

Related Articles

Leave a Reply