छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से बची जानें

कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा ऑक्सीजन लेकर जा रहा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। हादसे में चालक उदय ठाकुर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट में उतरते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टैंकर पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टैंक का सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन नियंत्रित रूप से बाहर निकलती रही। चालक के अनुसार, यदि टैंक पूरी तरह बंद रहता तो दबाव बढ़ने से बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जनहानि और भारी नुकसान की आशंका थी।

See also  परिक्रमा पथ या करोड़ों के खेल का रास्ता? प्रशासन बता रहा विकास की गाथा, किसान कर रहे जांच की मांग

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। चालक की तत्परता और समझदारी से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सराहना की है।

See also  अटेंडेंस ऐप ने बढ़ाईं मुश्किलें : तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, मैनुअल बायोमेट्रिक व्यवस्था की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Reply