जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा:घरेलू विवाद में घर को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते घर में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने कमरे में आग लगाकर राशन, कपड़े, कूलर, सिलाई मशीन, नगदी सहित अन्य सामान जला दिया था।

प्रार्थी धीनकराम खुंटे, निवासी पहरीपारा खिसोरा ने 10 अगस्त 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी पुत्री एवं बहू के साथ खेत में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके पुत्र अमरलाल खुंटे ने घर के एक कमरे में आग लगा दी है।

घर पहुंचने पर कमरा जल रहा था। आग बुझाने के प्रयास के बावजूद घर में रखा राशन, चावल, गेहूं, कपड़े, कूलर, सिलाई मशीन, नगदी रकम सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

See also  नगर पालिका जांजगीर नैला के नेता प्रतिपक्ष बनाए गए चंद्रमौली (प्रिंस) शर्मा

रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 326(छ) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर अमरलाल खुंटे को पकड़ा। हिरासत में पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply