छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई। कार्यक्रम मे उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। साथ ही सांसद कमलेश जांगड़े ने योग को अपने दिनचर्या का आधार बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक पेड़ मां नाम के तहत पौधा वितरण भी किया गया।

IMG 20250621 WA0316 Console Crptech

योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है- सांसद

सांसद कमलेश जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है, जो हमें आत्मानुशासन, संयम और शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि करे योग-रहे निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए। योग भारत की प्राचीन जीवनशैली है, जो तन-मन और आत्मा को संतुलन में लाती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
IMG 20250621 WA0313 Console Crptech

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, विभिन्न जनप्रतिनिधि, NCC, NSS, विभिन्न खेल संघ पदाधिकारी, लायंस क्लब सदस्य, हसदेव के हीरो सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राए एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं सतीश सिंह ने किया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कटहल, आम, चंदन, शीशम जैसे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगायें। इस आयोजन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधे लगाए।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

कलेक्टर ने अपील कि हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक वह पेड़ पूरी तरह विकसित न हो जाए, तब तक उसकी देखभाल पूरी निष्ठा से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply