छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नगर पालिका जांजगीर नैला के नेता प्रतिपक्ष बनाए गए चंद्रमौली (प्रिंस) शर्मा

जांजगीर-चाम्पा। वार्ड क्र. 14 के पार्षद और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और अकलतरा क्षेत्र के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा छ.ग. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा व क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप की सहमति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति से प्रिंस शर्मा का नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। ज्ञातव्य हो कि प्रिंस शर्मा कांग्रेस संगठन के युवा विंग के जिम्मेदार और सक्रिय युवा पदाधिकारी होने के साथ दूसरी बार पार्षद पद निर्वाचित हुए हैं।

बीते महिनों संपन्न हुए नगरीय चुनाव में जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण वार्ड चुनाव में भाजपा के नगरमंडल के पूर्व अध्यक्ष और लगातार वार्ड क्र. 14 से तीन बार के पार्षद और नगरपालिका में उपाध्यक्ष रहे आशुतोष गोस्वामी के विरूद्ध चुनावी मैदान में उतरकर वार्ड वासियों के सहयोग से बड़े वोटों के अंतर से पराजित कर नगरपालिका में दूसरी बार पार्षद के रूप में पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस पक्ष के पार्षदों की बैठक में सर्व सम्मति से श्री शर्मा के नाम का अनुमोदन किया गया था। जिसकी स्वीकृति प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी को दी गयी है।

प्रिंस शर्मा की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसजन दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दिकी, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, श्रीमती हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह राजपूत सहित पार्षदगण विष्णु यादव, अरमान खान, श्रीमती रेखा सोनवान, देवराज सिंह चंदेल, विजय बंटी अग्रवाल, श्रीमती रक्षा धीरज सिंह बैस, अक्षय टेकाम, श्रीमती जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी, युवा कांग्रेस के भैरव मिश्रा, भोलु यादव, राजा सिद्दिकी, आकाश तिवारी, सौरभ सिंह, संतोष बबई, अनिल चौरसिया, गुड्डा आसना, परमेश्वर निर्मले, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, पूनम सारथी, प्रिया सारथी, सिद्धार्थ राठौर, सोनू राठौर, महेन्द्र कश्यप, गुड्डू पठान, नरसिम्हा यादव, सत्ता राठौर, चन्द्र प्रकाश ओग्रे भाकू, पिंटू राठौर, बजरंग कहरा, राजकुमार सारथी, विजय टंडन, राकेश मिश्रा, डॉ. शरीफ खान, बाबा खान, संतोष यादव, दुष्यंत यादव, कुलदीप सिंह, मयंक थवाईत, श्रीजन शर्मा, टिंकू यादव, सौरभ मिश्रा, सत्यजीत राठौर सहित अन्य कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply