छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद, हवाला शंकास्पद; 4 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी

दुर्ग। बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज सुबह महाराष्ट्र पासिंग के पास दो स्कॉर्पियो वाहनों की जांच की, जिसमें 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद हुए।

इस रकम के साथ चार लोग वाहन में सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।

See also  पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

पुलिस ने इस रकम को हवाला का पैसा होने की आशंका जताई है। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बड़ी रकम का मुख्य सरगना कौन है और यह पैसा किसके पास ले जाकर छोड़ा जाना था।

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

Related Articles

Leave a Reply