छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: अंतरजिला सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस आरक्षक सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला सरिया और भवन निर्माण सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में चौंकाने वाली बात यह रही कि एक पुलिस आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी में संलिप्त पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

 लाखों की चोरी, पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर थाना चांपा, कोतवाली जांजगीर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सरिया, ग्रेनाइट पत्थर, मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन जब्त किए हैं।

See also  तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आई बाइक सवार महिला, अस्पताल में मौत

Related Articles

Leave a Reply