छत्तीसगढ़

‘छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली केजरीवाल की दाल’, अरुण साव बोले- जनता को हिसाब दें राहुल गांधी

राजनांदगांव

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के आला नेता राजनंदगांव के दौरे पर थे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री व दिवंगत नेता लीलाराम भोजवानी को श्रद्धांजलि दी। वहीं अरुण साव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार कैसे चल रही है यह जनता जानती है और अरविंद केजरीवाल की दाल छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भी अरुण साव ने निशाना साधा और राहुल गांधी को प्रदेश की जनता से किए हुए वादे का हिसाब मांगा और कहा कि राहुल गांधी भी प्रदेश से बैरंग लौटेंगे।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार कैसे चल रही है यह जनता जानती है और अरविंद केजरीवाल का छत्तीसगढ़ दौरा करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अरविंद केजरीवाल की दाल छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

अरुण साव ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर निशाना साधा है और अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी पहले छत्तीसगढ़ की जनता को हिसाब दें उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया और उसे वादा को पूरा भी नहीं किया साथ ही कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को धोखा देने और ठगने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की विदाई है। पत्रकारों के द्वारा पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री का चेहरा अरुण साव होंगे इस सवाल पर अरुण ने कहा कि भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करती है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply