देश

भूकंप से फिर हिली राजधानी दिल्ली, अफगानिस्तान रहा केंद्र

नई दिल्ली

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए. सुबह करीब 7:15 बजे आए इन झटकों से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए. हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली है.बुधवार तड़के सुबह अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में भूकंप की खबर सामने आ रही है. इसका असर राजधानी दिल्ली तक में महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की गति 5.9 दर्ज की गई.भूकंप के तेज झटकों की खबर पिछले कुछ महिनों से अलग-अलग देशों में खूब आ रही है. भूकंप का असर इतना ज्यादा था कि देश की राजधानी तक पर असर पड़ा.

कई हिस्सों में दिखा भूकंप का असर
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 5.9 कर दिया गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

See also  अनोखा टोटका: उपसरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया....इस संकट से निपटने किया ऐसा काम

सुबह करीब 7:15 बजे आए इस भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. किसी ने लिखा, “अभी-अभी भूकंप महसूस हुआ,” तो किसी ने कहा, “दिल्ली हिल गई!” एनसीआर के साथ-साथ उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पास बताया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply