छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में भतीजे ने चाची को ही उतारा मौत के घाट

बलरामपुर

जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसारी के समरथपारा में जमीन संबंधी पुराना विवाद को लेकर अपनी चाची को ही मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11:30 बजे जमुनी देवी पति स्वर्गीय रामवृक्ष उम्र 60 वर्ष अपने घर के बाहर बकरी बांध रही थी उसी दौरान शत्रुघ्न जयसवाल पिता विंध्याचल अपने पत्नी के साथ घात लगाकर मौके का तलाश पाकर अपनी चाची के ऊपर धारदार टांगी से हमला कर दिया और जमुनी देवी वहीं पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास खेल रहे बच्चों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग जब तक इकट्ठा होते कि मौका देख कर शत्रुघ्न वहां से फरार हो गया। घटना के समय उपस्थित पत्नी देव कुमारी कुछ देर बाद घर पर ताला लगाकर कहीं भाग रही थी उसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में ले लिया गया है। वही पति घटना क कर वहां से फरार हो गया है। रघुनाथ नगर पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में तहकीकात करते हुए हत्या के आरोपी का खोजबीन की जा रही है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply