छत्तीसगढ़

बीजेपी पार्षद BSP में चोरी करते गिरफ्तार:CISF ने परमेश्वर कुमार को पकड़ा, कार में मिला 220 किलो तांबे का तार

रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-33 के भाजपा पार्षद परमेश्वर कुमार उर्फ पिंटू भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करते पकड़ाया है। बीएसपी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात CISF ने पार्षद को दूसरे बीएसपी कर्मी का गोटपास उपयोग कर कापर चोरी करते गिरफ्तार कर भट्ठी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने गुपचुप तरीके से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू किसी दूसरे बीएसपी कर्मी का गेट पास लेकर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भिलाई स्टील प्लांट के अंदर घुसा था। वो अपना कार को लेकर अंदर गया और वापस आते समय कार में 220 किलोग्राम कॉपर की तार चोरी कर कार में रख लिया था।

वहां से वापस आते समय सीआईएसएफ के जवानो ने कार को रोका और चेकिंग की तो उसके पास से 1 लाख 32 हजार रुपए कीमत का 220 किलो तांबा जब्त किया गया। इसके बाद जवानों ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर भट्ठी थाना ले गए और पुलिस के हवाले किया।

See also  40 वर्षीय विधवा महिला का 26 के युवक से अफेयर:शादी से इनकार किया तो लगाई फांसी, पति की 5 साल पहले हुई थी मौत

निगम में एमआईसी मेंबर भी रह चुका है पार्षद

आरोपी पार्षद परमेश्वर उर्फ पिंटू ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निगम का पार्षद चुनाव जीता था। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गया। कांग्रेस की शहर सरकार होने से उसे एमआईसी सदस्य बना दिया गया। इसके बाद जब प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई तो पिंटू ने भाजपा प्रवेश कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply