छत्तीसगढ़रायपुर

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 15 अगस्त को सरकार बढ़ा सकती है 4 प्रतिशत डीए, वित्तमंत्री चौधरी ने दिया था आश्वाशन 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। जिसमें लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को इसी महीने अगस्त में बड़ा अपडेट मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं ​कि, राज्य सरकार 15 अगस्त को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। 

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री से की थी मुलाकात 

दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। मुलाकात को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को बताया कि, कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है, जबकि राज्य में सत्ता परिवर्तन करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

See also  JANJGIR : वकील की पूर्व पत्नी के साथ पुलिस अफसर ने किया रेप, गर्भपात भी कराया

कर्मचारियों की वेतन विसंगति से कराया था अवगत 

वित्तमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बकाया डीए के एरियर्स, एलबी संवर्ग सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के संदर्भ में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा करने की मांग करते हुए राज्य के कर्मचारियों की सरकार से की जा रही अपेक्षाओं से अवगत कराया।

वित्त मंत्री ने दिया था आश्वाशन 

जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जो भी वायदा किया है, हम उसे पूरा करेंगे। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

Related Articles

Leave a Reply