छत्तीसगढ़

सांप के काटने से छात्रा की मौत : घर पर जमीन में सोई थी, सुबह बिगड़ी तबियत, अस्पताल में तोड़ा दम 

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में जहरीले सांप के काटने से स्कूली छात्रा की मौत हो गई। छात्रा को इलाज के लिए पहले महासमुंद फिर रायपुर लाया गया था। लेकिन जहर के असर से छात्रा की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका टिकेश्वरी साहू कन्या हाई स्कूल फिंगेश्वर में 12वीं की छात्रा थी। 24 अगस्त को छात्रा को जहरीले सांप ने काटा था। छात्रा घर में जमीन पर सोई हुई थी। सुबह स्कूल जाने के लिए जब छात्रा तैयार हो रही थी तब उसकी तबियत बिगड़ने लगी। सामान्य दर्द समझकर परिजनों ने छात्रा को दर्द की दवाई दे दी। बाद में धीरे धीरे छात्रा की तबियत बिगड़ते चली गई। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए मृतका को सामुदायिक केंद्र लाया गया। 

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

रायपुर में इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम 

प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होता देख महासमुंद हॉस्पिटल रिफर किया गया, जहां से रायपुर अस्पताल रिफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply