छत्तीसगढ़

पांच वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का आरोपी नौकर गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि घर के नौकर राजकुमार (उम्र 35 वर्ष) जो कि बच्ची के घर में दो सालों से नौकर का काम कर रहा था, उसी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। वह रोज की तरह घर में काम करने आया था, तभी आरोपी ने बच्ची को खेलने के बहाने दुसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दरअसल यह पूरी घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद बच्ची की जब रोने की आवाज आई तब इस पूरे घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर भटगांव पुलिस की जांच जारी है, इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

See also  जांजगीर चांपा में पुलिस वर्दी हुई कलंकित:- चलान पेश करने के लिए मांगी 5 हजार रुपए की रिश्वत,प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले लाइन हाजिर

Related Articles

Leave a Reply