छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारगांव स्थित नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार, बरामद नवजात शिशु का शव लगभग 6 से 7 माह का प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शव करीब 1 से 2 दिन पुराना हो सकता है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पामगढ़ के मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर शव के कुछ अंगों को जांच के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में लगा बिजली का झटका: 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हुई घरेलू बिजली

Related Articles

Leave a Reply