छत्तीसगढ़

अब घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, मोबाइल से सभी प्रक्रिया होगी पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है

राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथारिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

अब सिर्फ मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत

पहले कार्ड बनवाने के लिए सेंटर में दस्तावेज लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है।

See also  किराना गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होगा

पात्रता मिलने पर मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होता है। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी(One Time Password) आने के बाद पहचान सत्यापित हो जाती है। इसके बाद पात्र सदस्य की फोटो मोबाइल कैमरे से ली जाती है और कुछ सेकंड में आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाता है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा

लाभार्थी इसे डाउनलोड कर अपने मोबाइल में रख सकता है, जिसे अस्पताल में दिखाने पर उपचार मिल जाता है। इसका दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और कामकाजी लोग आसानी से घर बैठे कार्ड बनवा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply