छत्तीसगढ़बिलासपुर

ऑटो से प्लास्टिक की बोरियों में गांजा ले जा रही महिलाओं को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 90 किलो गांजा जब्त, 8 महिलाएं गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 17-18 मई की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद सरकंडा और मोपका पुलिस की संयुक्त टीम ने एसीसीयू (ACCU) के साथ मिलकर बिलासपुर-सीपत रोड पर सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी की।

See also  बस्तर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

इस दौरान रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की तरफ जा रहे दो इलेक्ट्रिक ऑटो (CG 10BS 7574 और CG 10CC3813) को रोककर जांच की गई। ऑटो में सवार 8 महिलाओं के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठों की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे हुए कुल 86 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 90 किलोग्राम है। जब्त किए गए गांजे और दोनों वाहनों की कुल कीमत 46,75,000 रुपये आंकी गई है, इस मामले में सरकंडा पुलिस ने मटियारी निवासी आरोपी महिलाओं अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी को गिरफ्तार किया है। मोपका चौकी और सरकंडा थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और इस अवैध कारोबार के मुख्य स्रोतों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

See also  9.27 करोड़ का सोना जब्त : पुलिस हिरासत में तीन आरोपी, कार में गुप्त चैंबर बनाकर ले जा रहे थे गुजरात

Related Articles

Leave a Reply