छत्तीसगढ़बिलासपुर

गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। जिले के गोलबाजार में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक कपड़ा दुकान में छत का टिन शेड तोड़कर अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब संचालक दुकान पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

See also  ट्रेन में गहने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश: साड़ी बेचने की आड़ में करते थे हाथ साफ, 4 महिलाएं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ देर रात अज्ञात चोरों ने गोलबाजार स्थित एक कपड़ा दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर बेहद शातिर तरीके से दुकान की छत पर लगे टिन शेड को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दुकान में घुसने के बाद चोरों ने सीधे काउंटर के गल्ले को खंगाला और उसमें रखी करीब 25 हजार रुपये की नगदी समेटकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो अंदर सामान बिखरा हुआ और गल्ला खाली देखकर उसके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

See also  दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

दुकान के अंदर हुई चोरी की यह पूरी लाइव वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर दुकान के भीतर आते-जाते और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Reply