छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा – खटोला मार्ग में कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है वही तीन युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,, सीजी 10 AU 1762 की कार को एक महिला चला रही थीं। जोकि ग्रामीण बैंक की बैंक मैनेजर है वह बिलासपुर से बलौदा काम में जा रही थीं ।वही बाइक में 4 युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ से अकलतरा की ओर आ रहे थे। इस बीच अकलतरा – खटोला मुख्यमार्ग पर दोनों के बीच आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई,की बाइक सवार चारों युवक सड़क में जा गिरे,वही कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बाइक के सवार युवको कि पहचान बुधराम धीवर 35 वर्ष जोकि बाइक को चला रहा था उसके पीछे डेमन धीवर 24 वर्ष, भोलू 30 वर्ष और भूपेंद्र धीवर 25 वर्ष बैठे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया। जिसमें एक युवक भूपेंद्र धीवर को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है, वही तीन अन्य युवकों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने मृतक भूपेंद्र धीवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार और महिला को हिरासत में लिया गया है। आगे अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply