छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में दो बाइक की टक्कर…युवक की जीभ कटी:शादी का सामान लेने जा रहा था, हालत गंभीर; दूसरा चालक फरार

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम पंतोरा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में श्रवन नाम का युवक घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।

श्रवन अपने गांव छातापाली से पंतोरा शादी का सामान लेने आया था। वापस जाते समय सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रवन बाइक से दूर जा गिरा। उसके सिर पर चोट आई और जीभ कट गई। चोट के कारण वह बोल नहीं पा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रवन को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे कोरबा के 100 बेड अस्पताल ले गए। फिलहाल इलाज जारी है।

See also  विशाल मेगा मार्ट में बड़ा हादसा टला, 8 लोग लिफ्ट में फंसे, मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Reply